
पटना: राजधानी Patna से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक की पहचान चंदन पटेल के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
देखिये पूरी वीडियो
मामले की जानकारी मिलने के बाद Patna Police तुरंत सक्रिय हो गई और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
