मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ अप्रैल में चलेगा

बिहार में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बिहार पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन, पटना के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय “Human Trafficking & Bonded Labour – Together Against Traffickers” रखा गया था। कार्यक्रम का आयोजन मानव-व्यापार निरोध इकाई, कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा किया गया।

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ अप्रैल में चलेगा - TVB News

कार्यशाला का उद्घाटन बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने किया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) डॉ. अमित कुमार जैन, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग) आमिर जावेद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एवं NDRF के पूर्व अधिकारी डॉ. पी. एम. नायर ने मानव तस्करी तथा बंधुआ मजदूरी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय चुनौती भी है, जिसके खिलाफ सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ अप्रैल में चलेगा - TVB News

कार्यशाला के दौरान 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक चलाए गए ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ की सफलता और इस दौरान की गई कार्रवाई की भी सराहना की गई।

इसी क्रम में बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ चलाने की घोषणा की गई है। इस अभियान के तहत मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया तथा ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े पीड़ितों को मुक्त कराने और उनके पुनर्वास के लिए राज्यभर में सघन अभियान चलाया जाएगा।

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ अप्रैल में चलेगा - TVB News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करी और यौन शोषण से बचाना तथा पीड़ितों को सुरक्षित जीवन और पुनर्वास उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top