बेतिया में बड़ा घूसकांडबिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घूसकांड सामने आया है। पटना से आई निगरानी टीम ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
57 लाख की योजना में 10% कमीशन का खेल
जानकारी के अनुसार, 57 लाख रुपये की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत 5
DSP की देखरेख में हुई कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।
विभाग में मची हलचलइस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी है
