
मुजफ्फरपुर:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2026 के परिणाम में एक बार फिर बिहार के बेटे-बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथा रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिहार के साथ-साथ मुजफ्फरपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राघव झुनझुनवाला की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जैसे ही UPSC का परिणाम घोषित हुआ, राघव के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
राघव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के लोगों ने गर्व जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राघव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
राघव झुनझुनवाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
मुजफ्फरपुर के लाल राघव झुनझुनवाला की इस उपलब्धि पर पूरे बिहार को गर्व है।
TvbNews.in की ओर से राघव झुनझुनवाला को ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
